Jupiter transit in Virgo (Kanya) 2016 (in Hindi)

jupitertransitinvirgo2016

Jupiter Transit in Virgo 2016

(11  Aug 2016 )

गुरु (jupiter)  नवग्रहों में सर्वाधिक सात्विक ग्रह है, गुरु का सम्बन्ध विकास , समृद्धि, धर्म, धन, ज्ञान और आध्यात्मिकता से है। सुखी और समृद्ध जीवन के लिये जन्म कुंडली में गुरु (jupiter) की स्थिति मजबूत होना बहुत आवश्यक है, गुरु सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख भी प्रदान करता है, कुंडली में अगर गुरु (jupiter) अच्छी स्थिति में हो तो बड़ो का आशीर्वाद, सहयोग, मजबूत आर्थिक स्थिति और पैतृक संपत्ति का सुख प्राप्त होता है, गुरु कमजोर होने की स्थिति जीवन में तकलीफे और  रुकावटे आती है। गुरु (jupiter) की कुंडली में स्थिति सर्वाधिक प्रभाव आर्थिक स्थिति पर डालती है, अगर गुरु दूषित या कमजोर है तो आर्थिक स्थिति अस्थिर रहती है। (Jupiter Transit in Virgo 2016)

कुंडली में  प्रबल गुरु (jupiter) विवेक भी प्रदान करता है जिससे   सही और गलत के बीच का फर्क पता चलता है, गुरु जितना प्रबल होगा उतनी ही अधिक सकारात्मक विचार मन में  आएंगे और सकारात्मक आभामंडल होगा, दरअसल गुरु अशुद्ध  विचारो को आत्मा तक नहीं पहुचने देता । गुरु (jupiter) का भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) 12 से 13 माह का होता है (लगभग 1 वर्ष),  भ्रमण के दौरान भी गुरु (jupiter) की स्थिति आर्थिक स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण रखती है, भ्रमण के दौरान राहु- शनि जैसे ग्रहो से गुरु (jupiter) का दूषित होना आर्थिक परिस्थितियों को कठिन करता है, मित्र या स्व राशि में भ्रमण समृद्धि कारक होता है।

व्यक्तिगत कुंडलियो में भी गुरु (jupiter) किस राशि और  राशि तथा लग्न से किस भाव में भ्रमण कर रहा है से जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  अगस्त 11, 2016 को गुरु सिंह राशि का अपना भ्रमण पूर्ण कर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है, गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016)  हर मनुष्य मात्र को कंही न कंही प्रभावित करेगा , अब तक गुरु वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहे शनि से दृष्ट था जो अब कन्या राशि में भ्रमण में उस से मुक्त होगा,  वंही पिछले कुछ माह से राहु से पीड़ित हो चांडाल योग निर्मित कर रहा था, गुरु (jupiter) इस दुर्योग से भी मुक्त होगा।Click to read other Blogs

वो सभी लोग जो गुरु प्रधान है अर्थात जिनके लग्न का स्वामी गुरु है या वो लोग जो गुरु की महादशा से गुजर रहे है अत्यधिक पीड़ित थे और कष्ट का  अनुभव कर रहे  वे अब इस कष्ट से मुक्त होंगे , गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) कंही न कही सभी के लिए शुभ होगा। गुरु अत्यन्त ही शुभ और सात्विक ग्रह है अतः  हमारे आचरण , रहन सहन और आचार विचार से इसके शुभ अशुभ प्रभाव में तुरंत परिवर्तन होता है।Click to read other Blogs

किस राशि के लिए गुरु का कन्या राशि में भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) कैसा होगा पढ़िए , जो लोग अपना जन्म लग्न जानते है वे इस गोचर के फल को लग्न सें समझे तो उचित होगा, अन्यथा अपनी चंद्र राशि से  गुरु के  इस राशि परिवर्तन को समझे। कुंडली में गुरु की स्थिति के अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति और दशा से शुभ और अशुभ प्रभाव कम ज्यादा होगा।

मेष (Aries) :

मेष राशि/लग्न के लिए गुरु  का कन्या  राशि में  भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) षष्ट  भाव (6th house) में है जो की रोग ,ऋण और शत्रु का भाव है , गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ में बढ़ोतरी करेगा साथ ही आर्थिक परेशानियां उत्पन्न करेगा, अगर किसी भी प्रकार का धन सम्बन्धी विवाद चल रहा है तो उसे जल्दी से सुलझा लिया जाना चाहिए अन्यथा उसमे और अधिक देरी हो सकती है।  धन सम्बन्धी किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम भी नहीं लिया जाये तो ही उचित रहेगा, हालांकि बारहवे स्थान पर दृष्टि से खर्च में कटौती होगी, किसी भी प्रकार के क़ानूनी मसलों को लम्बा न खींचते हुए तुरंत निपटा लिया जाना बेहतर होगा।

व्यापार -व्यवसाय में किसी प्रकार के विशेष सकारात्मक परिवर्तन  की उम्मीद गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान नहीं की जानी चाहिए , परिस्थितियां थोड़ी संघर्ष पूर्ण रह सकती है , परन्तु  जो लोग स्थानान्तरण (transfer) सम्बन्धी  खबरों की प्रतीक्षा कर रहे  है उन्हें जरूर अच्छी खबर मिल सकती है , पारिवारिक परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी परन्तु वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने के पूर्ण आसार है , जीवन साथी के  स्वास्थ्य की विशेष चिंता की जानी चाहिए।   जो लोग अविवाहित है उन्होंने उचित जीवन साथी के लिए थोड़ा इंतज़ार करना चाहिये, जल्दबाजी न करे तो बेहतर है ।Click to read other Blogs

गुरु  कन्या राशि में इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) से पिता को अच्छा लाभ होने की उम्मीद रहेगी , अर्थात उन्हें  धन/ संपत्ति सम्बन्धी लाभ होने का योग रहेगा , स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और यात्रा  के योग बनेंगे।  मेष राशि के जातको के इस भ्रमण कल के दौरान (Jupiter Transit in Virgo 2016) भूमि -भवन  और वाहन सम्बन्धी कार्य अभी और रुकेंगे। जो लोग सामाजिक या राजनितिक क्षेत्र से जुड़े है उनके मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण के दौरान (Jupiter Transit in Virgo 2016) वृद्धि होगी।  फिर भी जोखिम वाले कार्यो से बचने की चेष्टा करे। (Jupiter Transit in Virgo 2016)

A perfect Numerological Name can also help to overcome any negative astrological effect..Click to know best name numbers

वृषभ (Taurus) :

गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान इस राशि /लग्न के लोगो के लिए चिंताएं समाप्त होने का समय होगा , अभी तक गुरु (jupiter) के चतुर्थ भाव में होने के बावजूद भी शनि और राहु से पीड़ित होने की वजह से जो समस्याए बढ़ी हुई थी वे अब समाप्त होगी , गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान गुरु (jupiter) की  ग्यारहवे भाव पर दृष्टि से रुक धन प्राप्त होगा साथ ही आय में वृद्धि होगी ।  पुराने रुके कार्य निपटेंगे और साझेदारों व अधिकारियो से लाभ होगा।

स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों और मानसिक तनाव का अंत होगा , गुरु की नवम दृष्टि यात्रा के योग  बना कर उनसे से लाभ दिलवाएगी , अधिकारी वर्ग और परिवार के बड़ों से लाभ होगा, साथ ही भाग्य में सकारात्मक बदलाव की सम्भावनाएं बनेंगी ।  वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे और जो अविवाहित है उन्हें उचित जीवन साथी मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। गुरु की कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान जीवन साथी से भी फायदा होगा। भूमि अन्य सम्बंधित काम निपटेंगे साथ ही किसी भी प्रकार के लंबित क़ानूनी मामलो का निपटारा होगा।

गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान सामाजिक और राजनीतिक  जीवन जी रहे लोगो के मान  सम्मान और पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध होंगे।  गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) वृषभ राशि  के लोगो को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की  विशेष अनुभूति प्रदान करेगा। संतान पक्ष उत्तम होगा और समय आनंद के साथ गुजरेगा।

मार्च 2017 के बाद   से धीरे धीरे परिस्थितियां कुछ समय के लिए विषम होंगी जो अगले भ्रमण तक चलेगी।

 Click to read other Blogs

मिथुन  (Gemini):

गुरु का चतुर्थ भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) बहुत अच्छा नहीं माना गया है , ये मानसिक तनाव में  वृद्धि करता है परन्तु यंहा से  दशम भाव पर इसकी दृष्टि आजीविका के क्षेत्र को मजबूत करेगी , पुराने रुके व्यवसायिक कार्य निपटेंगे , स्थानान्तरण और तरक्की जैसे रुके हुए मसले निपटेंगे।  गुरु की चतुर्थ भ्रमण को यात्राओं के लिए शुभ माना गया है , विशेष कर धार्मिक यात्रा के योग इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान बनेंगे।

गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016)  के दौरान पारिवारिक सुख शांति की अनुभूति करेंगे , इस दौरान घर परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन हो सकता है, जो लोग गुरु के इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान घर में किसी प्रकार का आयोजन करवाना चाह रहे है उनके लिए अत्यन्त ही शुभ समय है।  जो लोग विवाह के लिए जीवन साथी की तलाश में है उन्हें  थोड़ा संघर्ष करना पड़  सकता है । विवाहितो का वैवाहिक जीवन सुखमय  होगा।

गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) से   भूमि भवन सम्बन्धी मामले निपटेंगे , सम्पत्ति की खरीद फरोख्त और बिक्री हो सकेगी।अगर भूमि भवन या पैतृक संपत्ति का कोई लंबित मामला चल रहा है तो उसके निपटने के आसार गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान होंगे।

कर्क (Cancer) :

गुरु के  कन्या राशि में भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान कर्क राशि/लग्न  वालो को  मेह्नत और धनार्जन के प्रयास से लाभ होगा , गुरु उनके नवम भाव अपनी दृष्टि से सुखमय बनाएगा और कर्म का सही फल दिलाएगा ,  अधिकारी वर्ग और अनुभवियों का सहयोग मिलेगा , विदेश यात्रा से व्यवसाय में तरक्की होगी और लाभ के सुअवसर उपलब्ध होंगे।  जो लोग बड़े लम्बे समय से स्थान परिवर्तन या स्थानांतरण का रास्ता देख रहे थे उनके लिए भी गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाला होगा।

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण  (Jupiter Transit in Virgo 2016) कर्क  राशि के जातको  के वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएगा और जो लोग अविवाहित है उनके लिए भी उचित  जीवन साथी मिलने हेतु उचित समय होगा , ये लोग जीवन साथी के सहयोग से कुछ नया कर पाएंगे जो उन्हें संतोष प्रदान करेगा।

पिता और पिता तुल्य लोगो  की सेवा का अवसर उपलब्ध होगा जो उनके  सहयोग मिलने लाभ दिलाएगा है , जो लोग पैतृक संपत्ति या संपत्ति विवाद के पुराने लंबित मामलो से परेशान है उन्हें राहत मिलेगी , आय के नए स्त्रोत खुलेंगे , मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।  ऋण , भूमि – भवन ,वाहन प्राप्ति और व्यवसायिक तरक्की के लिए बहुत भी गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) शुभ फल दाई है।  संतान पक्ष उत्तम रहेगा , शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

सिंह  (Leo ):

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण  (Jupiter Transit in Virgo 2016) सिंह (Leo) राशि /लग्न  वालो के लिए अत्यन्त ही शुभ होगा , इस भ्रमण काल में धन सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण होगा , व्यवसायिक अस्थिरता समाप्त होगी और मानसिक चिंता कम होगी जो पिछले कुछ समय से प्रताड़ित कर रही थी।  गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और साथ ही आय के नए स्त्रोत भी खुलेंगे , इस समय में व्यापार व्यवसाय में तरक्की के नए अवसर उपलब्ध  होगे।

इस भ्रमणकाल  (Jupiter Transit in Virgo 2016) में कुछ पारिवारिक चिंताएं परेशान कर सकती है परन्तु उनका हल भी तुरंत ही निकलेगा , माता -पिता की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए समाप्त होंगी।  इस समय में परिवार में शुभ आयोजन होने , भवन निर्माण सम्बन्धी गतिविधि होने  और नए भवन में रहने के योग भी प्रबल होंगे।

गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण के दौरान (Jupiter Transit in Virgo 2016) स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं  का समाधान होगा , किसी भी प्रकार के वाद विवाद निर्णय पर पहुंचेंगे और आप उनसे चिंता मुक्त होंगे , व्यापार की बढ़ोतरी के लिए जो लोग ऋण लेना चाहते है उन लोगो के लिए इस भ्रमण काल के दौरान ऋण लेने का (Jupiter Transit in Virgo 2016) मार्ग सुगम होना।  जो लोग अविवाहित है उनके लिए विवाह के सुअवसर उपलब्ध होंगे। वैवाहिक लोग वैवाहिक जीवन का पूर्ण आनंद प्राप्त करेंगे।

Click to read other Blogs

कन्या (Virgo) :

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) कन्या राशि/ लग्न के जातको को बारहवे गुरु के दुष्प्रभाव से निजात दिलाएगा।  अब तक वे जो खर्च, नुकसान और परेशानियों में उलझे हुए थे  वो संघर्ष अब समाप्त होगा।  गुरु के इस भ्रमण काल के दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण होगा , पुराने रिश्ते फिर से ताजे होंगे , जिन लोगो से सम्बन्धो में तनाव था वो अब दूर होगा।

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण भाग्य में बड़ा परिवर्तन लाएगा , अगर आप व्यापार व्यवसाय में किसी प्रकार की तरक्की  का इंतज़ार कर रहे थे तो वो समय अब आपके सामने होगा।  धन सम्बन्धी मामलो के लिए भी ये समय बहुत होगा , पद प्रतिष्ठा  और सम्मान में बढ़ोतरी होगी , विशेष कर वो लोग जो राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है उन्हें विशेष सम्मान या पद प्राप्त हो सकता है।

संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होगा , प्रेम सम्बन्धी मामलो में  तेजी होगी परन्तु विवाह के लिए इंतज़ार करना पड़  सकता है , जो लोग विवाहित है उनके लिए समय अच्छा है परन्तु व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता से निजी जीवन  में बहुत समय नहीं दे पाएंगे।

अधिकारीवर्ग , वरिष्ठजन और पिता या घर के बढ़ो से सहयोग मिलेगा , जिसके चलते प्रतिष्ठा और धन सम्बन्धी मामलो में लाभ होगा।

 

तुला (Libra) :

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) तुला राशि /लग्न के जातको के लिए बारहवा भ्रमण (12th ) होगा , जो शुभफल दायी  नहीं माना जाता है।  बारहवा (12th ) स्थान किसी भी प्रकार के नुकसान , खर्च , हॉस्पिटल , जेल (क़ानूनी विवाद)  और वैवाहिक सुख का है अतः इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान खर्च और नुकसान अधिकता   बनी रह सकती है , परिवार में अगर किसी को स्वास्थ्य समस्या है तो अत्यन्त सावधानी बरतनी जानी चाहिए , यही सलाह  क़ानूनी मामलो में ध्यान रखी जानी चाहिए।

ऐसे लोग जो बड़े आर्थिक उतार चढाव सम्बंधित व्यवसाय में है तो उन्हें जोखिम से दूर रहना चाहिए क्योंकि गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) उनके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।   इस समय में किसी भी प्रकार  चोरी या बड़े नुकसान की आशंका भी बनी रह सकती है अतः धन और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।  ऐसे ही साझेदारी के मामलो में भीइ वाद विवाद से बचने की चेष्टा।

वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है , जो लोग अविवाहित है उन्हें थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता  है, वैवाहिक मामलो में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) सकारात्मक फल दायी नहीं होगा अतः किसी भी प्रकार के नए व्यवसायीक उपक्रम की योजना न बनाए तो बेहतर होगा , नौकरी पक्ष वाले भी अपने आप को तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते है।  अधिकारीवर्ग से सम्बन्धों को सुधारे और धैर्य का पालन करे तो उचित होगा।

A perfect Numerological Name can also help to overcome any negative astrological effect..Click to know best name number

वृश्चिक (Scorpio) :

गुरु  का कन्या राशि में भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) वृश्चिक राशि /लग्न वालो के लिए ग्यारहवा (11th ) भ्रमण (transit) होगा , ग्यारहवा भाव किसी भी प्रकार के लाभ (gains) का होता है , साथ ही मित्रो का भी।  गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, नौकरी – व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे , मित्रो और साझेदारों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और इस सहयोग से आशा से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) अधीनस्थों और छोटे भाई बहनो से भी सहयोग दिलाने वाला होगा  और उनकी मदद से रुके काम निपटेंगे।  इस समय में वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जो लोग अविवाहित है उनकी तलाश पूरी होने के योग  बनेंगे।  गुरु के इस भ्रमण काल के दौरान व्यापारियों के लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और व्यवसाय में तेजी के अवसर प्राप्त होंगे , जो लोग नौकरी में है उन लोगो को अधिकारी वर्गो का सहयोग मिलेगा।  पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे जातक भी लाभान्वित होंगे।

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगो की  पद प्रतीक्षा  और मान सम्मान में वृद्धि  होगी।  वृश्चिक राशि में गुरु पंचम और द्वितीय  प्रमुख ग्रहों का स्वामी है और इस भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) से इस राशि के जातको को गुरु का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius) :

 

धनु राशि स्वयं गुरु  के स्वामित्व की राशि है और अगर गुरु अपने भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान दूषित है (जैसा की सिंह राशि के भ्रमण के दौरान शनि और राहु से दृष्ट है ) तो उनकी इस नकारात्मकता का प्रभाव धनु राशि /लग्न के जातको पर तुरंत पड़ता है।  गुरु के कन्या राशि में भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) का धनु राशि /लग्न के जातको पर शुभ प्रभाव पड़ेगा ,  गुरु के इस भ्रमण के दौरान पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी , किसी प्रकार का शुभ कार्य घर में होगा , विचारधारा  धार्मिक होगी , मन और तन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा।  गुरु के कन्या राशि के इस भ्रमण में (Jupiter Transit in Virgo 2016) भूमि भवन सम्बन्धी कार्य निपटेंगे , पुराने मामलो में भी तेजी आएगी। इस समय में जमीन जायदाद , सोना चांदी सम्बन्धी और आर्थिक व्यापार  करने वालो के लाभ में पहले से अधिक वृद्धि होगी।

नौकरी से जुड़े लोगो को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है , जैसे अकारण गलत जगह पर स्थानांतरण , अधिकारी वर्ग से कुछ मतभेद और कार्य स्थल पर दबाव।

धार्मिक यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगो के लिए ये समय अत्यन्त शुभ होगा।  इस भ्रमण के दौरान वो लोग भी राहत महसूस करेंगे  जिनका स्वास्थ्य  पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था , उनका मानसिक तनाव कम होगा और आकर्षण शक्ति बढ़ेगी , लोगो से रिश्ते सुधरेंगे और नए सम्बन्ध भी स्थापित होंगे। अविवाहितों के लिए समय शुभ फल देने वाला होगा।

Know the role of your father in your life…Dont miss a beautiful article..click

मकर (Capricorn)

गुरु का कन्या राशि में भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) मकर राशि /लग्न के जातको के लिए अत्यन्त ही शुभफल दायी होगा , पिछले कई समय से किये जा रहे अथक परिश्रम का फल अब प्राप्त होगा।  गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण नवम गोचर होगा जो की भाग्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव देगा।  जिन  लोगो को उच्च अध्ययन   कठिनाई आ रही थी वो अब दूर होगी , ठीक ऐसे ही जो लोग विदेश यात्रा  या  वंहा से सम्बंधित किसी शुभ समाचार की प्रतीक्षा कर रहे थे , उनकी भी प्रतीक्षा अब दूर होगी ।

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) अत्यन्त ही सुखद होगा जो लोग स्थायी संपत्ति या अपना स्वयं का घर खरीदना चाह रहे है उनकी भी रुकावट दूर होगी , इस भ्रमण काल के दौरान नौकरी से जुड़े वर्ग को उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा , साथ ही व्यापारी वर्ग  को व्यापार बढ़ने के सुअवसर सुलभ होंगे।

इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016)  के दौरान संतान सम्बन्धी मामलो में भी शुभ समाचार प्राप्त होगा , पिता और घर के बड़ो से सम्बन्ध सुमधुर रहेंगे और उनके सहयोग से लाभ भी होगा।  अविवाहितो को भाग्य के सहयोग और ईश्वर की विशेष कृपा से सही जीवनसाथी मिलेगा , जो लोग विवाहित है उनका दांपत्य जीवन अत्यन्त ही सुन्दर होगा।Click to read other Blogs

कुम्भ (Aquarius)

गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) कुम्भ राशि से अष्टम (8th ) भ्रमण होगा जिसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता, रुकावट , दुर्घटना और मृत्यु के स्थान में गुरु से बहुत अच्छे फल की सम्भावना नहीं की जा सकती।  इस भाव में आ कर गुरु (Jupiter Transit in Virgo 2016) कुछ ऐसी परिस्थिति का निर्माण करता है जिसमे ऋण लेना पड़े, अर्थात आर्थिक समस्याए बढ़ सकती है ।  इस समय के दौरान अगर किसी भी प्रकार का जोखिम भरा कार्य न ही किया जाये तो बेहतर होगा।

कुम्भ राशि /लग्न के जातको के लिए गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों में बढ़ोतरी करेगा , शरीर और मन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। इस भाव का नवम से बारहवे होने से सम्भावना है की घर में माता पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो , ससुराल पक्ष से भी मतभेद संभव है , जो लोग अविवाहित है उन्हें कुछ समय धैर्य रखना चाहिए और जो विवाहित है उन्होंने सुख शांति  बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए।

गुरु का कन्या राशि में ये  भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) व्यवसायिक और व्यक्तिगत रिश्तों को कुछ कमजोर कर सकता है , ऐसे समय में धार्मिक कार्यक्रमों और यात्राओं में रुकावट आ सकतीं है।  नौकरी और राज्यपक्ष से जुड़े लोगो को कार्य की अधिकता हो सकती है।  आर्थिक उतार चढ़ाव से सम्बधित व्यापार से जुड़े लोग अधिक जोखिम न ले तो बेहतर है।

A perfect Numerological Name can also help to overcome any negative astrological effect..Click to know best name number

मीन (Pisces) :


गुरु का कन्या राशि में ये भ्रमण  (Jupiter Transit in Virgo 2016) मीन राशि /लग्न से सप्तम होगा , इस भ्रमण के दौरान गुरु की दृष्टि लग्न /राशि पर होगी जो उसकी शक्ति (strength) को बढ़ाएगी , लग्न/राशि की ये मजबूती आकर्षण शक्ति को बढ़ाएगी और इस आकर्षण शक्ति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। गुरु के कन्या राशि में  इस भ्रमण से सुख , समृद्धि और शांति में वृद्धि होगी।

इस भ्रमण काल (Jupiter Transit in Virgo 2016) के दौरान पुराने रुके कार्य निपटेंगे साथ ही रुक हुआ धन भी प्राप्त होगा , जो लोग व्यापारिक  क्षेत्र में है उनकी आय में बढ़ोतरी के अवसर उपलब्ध होंगे , नौकरी से  जुड़े लोगो को अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।   गुरु के कन्या राशि में इस भ्रमण से पारिवारिक सुख शांति प्राप्त होगी और घर परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।

जो लोग अविवाहित है उन लोगो के लिए,  ये अवसर विशेष होगा जब वे अपने लिए सही जीवन साथी से मिलेंगे, विवाहितो के लिए वैवाहिक जीवन का सुखद आनंद प्राप्त  होगा।  गुरु का कन्या राशि में मीन राशि के लिए ये सकारात्मक भ्रमण (Jupiter Transit in Virgo 2016) सौभाग्य वृद्धि के साथ साथ समृद्धि और सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी करेगा।

—————-

उपरोक्त राशि फल सिर्फ गुरु के राशि परिवर्तन के आधार पर है , अन्य ग्रहों का भ्रमण और दशा /महादशा से जीवन में उतार चढाव संभव है।  उचित है की सही ज्योतिषीय परामर्श लिया जाये और  भविष्य की रुपरेखा निर्मित की जाये।Click to read other Blogs

Pankaj Upadhyay, Indore

Click to know about best Yogas of your horoscope
Share

Comments

Write a Reply or Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *



*